Home मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री शुक्ल का जूनियर डॉक्टर्स ने जताया आभार

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का जूनियर डॉक्टर्स ने जताया आभार

19

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय एवं स्वशासी मेडिकल कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर का स्टायपेंड बढ़ाया गया है। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के जूनियर डॉक्टर्स ने रीवा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल से भेंट कर आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय द्विवेदी सहित जूनियर डॉक्टर्स ने मुलाकात की तथा स्टायपेंड बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Previous articleमंत्रि-परिषद की बैठक में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति
Next articleअमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 का स्थापना के बाद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन