Home छत्तीसगढ़ CG : बंद कमरें में युवक ने कर दिया इतना बड़ा कांड,...

CG : बंद कमरें में युवक ने कर दिया इतना बड़ा कांड, पुलिस भी हुई हैरान

23

बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सांकरी में एक 35 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात्रि 9 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम रेखलाल सिन्हा है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर पर कोई नहीं था। तभी युवक ने फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक मृतक के घर में कुल चार सदस्य रहते हैं, जिसमें उसकी मां, पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। ये सभी गांव के एक घर में हो रही शादी में गए हुए थे। जब रात 9 बजे घर आए तो युवक अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। वहीं इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट गई है। फिलहाल युवक ने क्यों फांसी लगाई, इसकी कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

Previous articleCG : होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के चलेगी लिए चार स्पेशल ट्रेन
Next articleCG : होटल, ढाबा और संदिग्ध दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, 5 गिरफ्तार