Home छत्तीसगढ़ CG : बस स्टैंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, उनकी गर्लफ्रेंड ने...

CG : बस स्टैंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, उनकी गर्लफ्रेंड ने की थी शिकायत

7

कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप कर उसकी न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब मामले की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मर्दापाल निवासी एक युवक का उसी इलाके की रहने वाली युवती से सालभर पहले दोस्ती हुई थी। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक शादी करूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। इसी दौरान उसकी न्यूड तस्वीरें अपने फोन में ले ली थी। हालांकि, इसकी जानकारी युवती को नहीं थी।

कुछ दिन बीतने के बाद जब युवती ने शादी करने कहा तो युवक मुकर गया। जिसके बाद वह अपने घर से कहीं चला गया था। उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद 24 फरवरी को युवती मर्दापाल थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं आज 14 मार्च की सुबह आरोपी युवक को मर्दापाल के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Previous articleग्वालियर में कांग्रेस नेता के दफ्तर पर जुए के अड्डे का भंडाफोड़
Next articleCG : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की 24 लाख की ठगी, मामला दर्ज