दुर्ग जिले के रिसाली के एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने बुजुर्ग से ब्लैकमेल कर कुल 11 लाख 59 हजार रुपए की ठग लिए। घटना की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक मैत्री नगर रिसाली निवासी पीड़ित अशोक कुमार द्विवेदी (65) के मोबाइल पर 27 अगस्त को एक वीडियो कॉल आया था। जिसे रिसीव करने पर एक महिला बिना कपड़ों के नजर आई। पीड़ित ने वीडियो कॉल पर एक महिला को नग्न अवस्था में देखकर फोन काट दिया, लेकिन फोन काटने तक के कुछ सेकंड का आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।





