Home छत्तीसगढ़ CG : पुलिस कॉलोनी हत्याकांड, रायपुर पुलिस टीम मुंबई रवाना

CG : पुलिस कॉलोनी हत्याकांड, रायपुर पुलिस टीम मुंबई रवाना

13

रायपुर के विधानसभा इलाके में पुलिसकर्मी की पत्नी की मर्डर मिस्ट्री और उलझती जा रही है। आरोपी 3 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस केस से जुड़े किसी भी फैक्ट पर जांच अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि जांच चल रही है, आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस की दो टीमों को मुंबई रवाना किया गया है। मृतका के मोबाइल फोन में जो 5 संदिग्ध नंबर मिले थे, उसमें से एक की लोकेशन रायपुर में ट्रेस होने के बाद मुंबई में मिली है। जिस वजह से पुलिस वहां जाकर दबिश दे रही है। इसके अलावा घटनास्थल से भी कुछ सुराग मिले हैं, जो अपराधी को पकड़ने में मददगार हो सकते हैं।

Previous articleCM मोहन यादव का ऐलान, प्रदेश में Article 370 फिल्म को किया गया टैक्स फ्री
Next articleआज महाशिवरात्रि पर भक्तों को दर्शन देने डेढ़ घंटे पहले जागे बाबा महाकाल, श्रंगार कर चढ़ाई गई भस्म