Home छत्तीसगढ़ CG : सैलून दुकान में काम करने वाले लड़के ने जीता 5...

CG : सैलून दुकान में काम करने वाले लड़के ने जीता 5 लाख रूपए इनाम, डांस देखकर हैरत में पड़े सेलेब्रिटी

13

रायपुर टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस प्रो’ को अपना विनर मिल चुका है. छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने अपने नाम कर लिया है. ट्रॉफी के साथ-साथ रितेश को 15 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली है. बता दें कि रितेश शक्ति मोहन की डांस टीम के कंटेस्टेंट थे. फिनाले में राकेश साहू और अमन-कुणाल को कड़ी टक्कड़ देते हुए रितेश पाल ने ये विनर की ट्राफी अपने नाम की है. रितेश ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ा दिए थे. रितेश ने अपने परफॉर्मेंस से खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं.

शो ‘डांस प्लस प्रो’ के फर्स्ट रनअप राकेश साहू को 5 लाख रूपये का चेक मिला है. तो वहीं अमन-कुणाल दूसरे रनरअप रहे. इन्हें भी 5 लाख रूपये का इनाम मिला है. बता दें कि अपनी टीम के रिशेत की जीत पर शक्ति मोहन ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं. सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ‘आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका मैं इंतजार कर रही था. क्या शानदार सीजन रहा. मैं इसके लिए सुपर ग्रेटफुल हूं. मैं रितेश को ढेर सारी बधाइयां देना चाहूंगी.’

शो ट्रॉफी को हाथ में लेते ही वो इमोश्नल हो गए थे. बता दें कि रितेश पाल बेहद गरीब परिवार से आते हैं. उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. लेकिन घर में पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने सैलून में काम करना शुरू कर दिया. लेकिन उनके अंदर से डांस का जुनून तब भी बरकरार था. वे सैलून के अंदर काम करते-करते वह डांस किया करते थे. वहीं आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना सपना पूरा कर दिखाया है.

Previous articleCG : कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुई सड़क और पुलिया निर्माण संबंधी आवेदन
Next articleप्रदेश में आज 2 संभागों और 20 जिलों में बिजली-बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते का हाल