Home छत्तीसगढ़ CG : हाथी ने ट्रैप कैमरे को पहुंचाया नुकसान

CG : हाथी ने ट्रैप कैमरे को पहुंचाया नुकसान

19

गरियाबंद उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में हाथी की ओर से ट्रेप कैमरा तोड़ने का दूसरा मामला सामने आया है. दरअसल, झुंड से खदेड़ा गया हाथी आक्रोशित हो गया है. कैमरे का फ्लैश चमकते ही हाथी उत्तेजित हो रहा है और उसे तोड़ रहा है. 3 मार्च को शाम 6.34 बजे हाथी रिसगांव रेंज में पश्चिम मूहकोट के कक्ष क्रमांक सी/279 में लगे कैमरे में हाथी की तस्वीर अंतिम बार कैद हुई. हाथी कैमरे के आसपास गुजरते दिखा है. फिर कैमरा को तोड़ दिया. प्रशासन को रात में ही कैमरे तोड़ने की सूचना सिस्टम से मिल गया था. आज टूटे कैमरे की पार्ट्स को एकत्र कर लिया गया है. बता दें कि यही हाथी 2 मार्च को इसी रेंज के कक्ष क्रमांक 300 में एक कैमरे को तोड़ दिया था.

Previous articleCG : सिविल अस्पताल में मरीज परेशान, डॉक्टरों ने किया काम करना बंद
Next articleमंदसौर में पेड़ से लटके मिले पिता और दो बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस