Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज से

राजनांदगांव : 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज से

25

राजनांदगांव ब्रह्माकुमारीज के डोंगरगांव रोड गोकुल नगर के आगे बिजली सबस्टेशन के पास निर्माणाधीन ज्ञान मान सरोवर में 4 से 10 मार्च तक 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 40 फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनोरम झांकी एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जो प्रतिदिन शाम 5 से रात 9 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए निशुल्क खुली रहेगी। शुभारंभ अवसर पर 4 मार्च को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं पार्षद गगन आईच होंगे।

Previous articleCG : मजदूरों को सिर्फ 5 रुपए में भरपेट खाना खिला रही सरकार
Next articleराजनांदगांव : लखोली में दो दिवसीय देवी जस गीत 8 से