Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी इधर मीटर रीडर्स हड़ताल पर

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी इधर मीटर रीडर्स हड़ताल पर

26

राजनांदगांव मीटर रीडर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है जिसके चलते मीटर रीडिंग के काम में ब्रेक लग गया है। मीटर रीडर्स को जिले में स्मार्ट मीटर लगने से बेरोजगार होने की चिंता सता रही है जिसके विरोध में उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है। बिजली कंपनी के अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाए हैं। यही कारण है कि अब तक मीटरों की रीडिंग शुरू नहीं हो पाई है। जिले में दो चरणों में मीटर की रीडिंग की जाती है। 1 से 5 और 6 से 15 के बीच मीटरों की रीडिंग होती है। समय पर रीडिंग व भुगतान नहीं होने पर कंपनी को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कंपनी के अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन रीडिंग शुरू नहीं हो सकी है। राजनांदगांव संभाग में करीब एक लाख से अधिक कनेक्शनधारी हैं। इधर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी चल रही है इसका काम तीन चरणों में किया जाएगा। पहले सरकारी विभागों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगेंगे। स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर लेने वाली कंपनी ने सर्वे शुरू किया है। कंपनी सर्वे के माध्यम से कितने घरों में मीटर लगे है इसकी जानकारी जुटा रही है। नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को घर के बाहर लगाया जाएगा। बिजली कंपनी ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

Previous articleविश्व का सर्वश्रेष्ठ अनाज है श्रीअन्न – मंत्री पटेल
Next articleCG : दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ एक्सपोजर विजिट