रायपुर 24 अगस्त। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढते जा रहे है इस बीच आज फिर प्रदेश में कोरोना ब्लॉस्ट देखने को मिला जिसमें कोरोना पॉजीटिव 1000 के पार मरीज की पहचान की गई . कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रही हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढौत्तरी हो रहा है। वहीं मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हो रहे है . छत्तीसगढ में आज रात 8:30 बजे तक 755 मरीज मिले थे। वहीं रात 11:15 बजे 322 नए मरीज पाए गये हैं। प्रदेश भर में आज 1077 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है . छत्तीसगढ में आज कुल 9 लोगों की मौत हुई है .

प्रदेश में कुल एक्टिव केस 8,424 हैं। वहीं कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 22,054 हो गई है। इसके साथ आज आज कुल 493 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 206 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक कुल 13,424 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन के मुताबिक आज रायपुर में सर्वाधिक 298 और रायगढ़ में 131 मामले सामने आए हैं। वहीं आज राजनांदगांव जिले में कुल 60 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है.



