राजनांदगांव पेंड्री स्थित 8वीं वाहिनी राजनांदगांव में शहीद कप क्रिकेट स्पर्धा खेली जा रही है। गुरुवार को पहले मैच में पीटीएस की टीम ने 14वीं बटालियन बालोद को हराया। वहीं टीचर्स 11 दुर्ग विरूद्ध ओलंपिक संघ के बीच दूसरा मैच खेला जाना था। लेकिन ओलंपिक संघ के खिलाड़ी समय पर नहीं पहुंचे जिसके चलते आयोजन समिति ने टीचर्स 11 दुर्ग को वाकओवर दे दिया। पहले मैच में 14वीं बटालियन बालोद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन पर ऑल आउट हो गई।
शैलेश यादव ने 41 रन और हेम प्रकाश ने 28 रन बनाएं। पीटीएस की टीम से दुगेश्वर ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिया वहीं पीलादास ने 2 विकेट लिया। पीटीएस ने 14.5 ओवर में 142 रन बना कर जीत दर्ज की। लोकेश्वर कोचरे ने 36 रन एवं दुगेश्वर ने 24 रन बनाएं। वहीं िवरोधी टीम के संतोष ने 3 विकेट, शैलेष ने 2 विकेट लिया। लोकेश्वर कोचरे को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।







