बालोद जिले में निर्यात संबंधी गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विदेशी व्यापार एवं निर्यात संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड एण्ड डेवलपमेंट कमिश्नर कार्यालय नागपुर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों के द्वारा विदेशी व्यापार एवं निर्यात संवर्धन तथा बालोद जिले में निर्यात संबंधी गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास सहित डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड एण्ड डेवलपमेंट कमिश्नर नागपुर के अधिकारियों के अलावा महाप्रंबधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग उपस्थित थे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों के द्वारा निर्यात कैसे करे, फायनेंस का भाग, आईईसी का पंजीकरण तथा डीजीएफटी के स्कीम का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।



