Home छत्तीसगढ़ CG : हत्या के आरोपियों के घर चला निगम का बुलडोजर –...

CG : हत्या के आरोपियों के घर चला निगम का बुलडोजर – नाबालिग छात्र का चाकू मारकर किया गया था मर्डर,

16

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीते 21 जनवरी को हुई नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। निगम की टीम सोमवार सुबह कैंप 2 मिलन चौक क्षेत्र में पहुंची और तीन आरोपियों के घर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी दिन रविवार को शारदापारा कैंप 2 निवासी संतोष साव अपने टेंट वाली गाड़ी को पीछे कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के दो लड़के बाइक से आए और उसकी टाटा-एस के पीछे टकरा गए। इस बात को लेकर संतोष साव और उसके वर्कर गज्जू निर्मलकर से झगड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद फिर से दोनों आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचे और झगड़ा करने लगे।

झगड़ा होता देख वहां 12वीं में पढ़ने वाला छात्र शिवम साव (17 साल) पहुंच गया। उसने देखा कि उसके चाचा से कुछ लोग मारपीट और गाली गलौज कर रहे हैं। यह देख वह झगड़ा करने लगा। इसी दौरान वहां मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो आरोपी भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने गज्जू निर्मलकर के हाथ में चाकू मारा और भागने लगा। आरोपी को भागता देख शिवम उनके पीछे दौड़ गया। शिवम साव को अकेला पाकर चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। बाद में शिवन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

घटना के बाद पुलिस ने अंकेश चौैहान उर्फ बाबू (19 वर्ष), च्रंदेश प्रधान उर्फ छोटे (19वर्ष), राहुल कुमार प्रजापति उर्फ भोला (21वर्ष), सुमित चौैहान (19वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

बड़ी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लॉ एंड आर्डर की स्थिति निर्मित न हो इसको देखते हुए वहां 100 से अधिक संख्या में पुलिस के जवान बस में भरकर पहुंचे थे। इसके साथ ही वहां छावनी सीएसपी, जामुल थाना प्रभारी, छावनी थाना प्रभारी, भिलाई तहसीलदार, जोन आयोक्त और निगम की मौजूद थी।

हत्या के आरोपियों के घर कार्रवाई की बात से मुकरे अधिकारी

इस बारे में जब भिलाई के तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाई और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बेजा कब्जा पर तोड़फोड़ की कार्रवाई थी। उन्होंने हत्या के आरोपियों के घर तोड़े जाने के सवाल पर कोई भी जवाब देने से मना कर दिया।

आगे भी होगी ऐसी कार्रवाई

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा अपराध मुक्त विधानसभा बनेगा। आज शिवम के हत्यारों के घर में बुलडोजर चला है। आगे यदि अपराध करने वाले नहीं सुधरे और अपराधिक घटना को अंजाम दिए तो इसी तरह उनके घरों में भी बुलडोजर चलेगा।

Previous articleCG : सरकारी कर्मचारियों के पेंशन का मुद्दा बजट सत्र में उठा
Next articleCG : मंदिर से प्राचीन मूर्ति पार, सुबह पहुंचे तो पुजारी और सेवादार के उड़े होश