Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : तस्करी , ट्रक में ले जा रहे 29 मवेशी पकड़े...

राजनांदगांव : तस्करी , ट्रक में ले जा रहे 29 मवेशी पकड़े गए

13

राजनांदगांव गैंदाटोला पुलिस ने मवेशी तस्करों पर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि बीती रात डोंगरगांव थाना क्षेत्र की ओर से थाना गैंदाटोला क्षेत्र होते महाराष्ट्र सीमा पार करने जा रहे ट्रक एमएच40-बीजी-9498 को थाना गैंदाटोला व डोंगरगांव स्टाफ के द्वारा छुरियाडोंगरी के पास रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक मवेशी भरे वाहन को रोड में खड़ा कर मौके पर छोड़कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

ट्रक में 29 नग मवेशियों को ठूंसकर भरा गया था। बताया गया िक बिना चारा पानी दिए इन मवेशियों को महाराष्ट्र के बूचड़खाना ले जाने की आशंका है। यहां से 29 नग मवेशी पकड़े गए और वाहन को जब्त किया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी पतासाजी की जा रही है।

Previous articleCG : महाशिव रात्रि महोत्सव कार्यक्रम का ब्रह्माकुमारी दीदियों ने किया उद्घाटन
Next articleCG : प्रेस क्लब को चारागाह बनाने वाले फिर सक्रिय…!