Home छत्तीसगढ़ CG : युवती की नग्न अवस्था में मिली लाश, फॉरेंसिक टीम लेकर...

CG : युवती की नग्न अवस्था में मिली लाश, फॉरेंसिक टीम लेकर स्पॉट पर पहुंची पुलिस

17

लोरमी में अर्धनग्न अवस्था में एक युवती की लाश मिली है। शनिवार को खुड़िया चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर वनक्षेत्र में एक संदिग्ध हालत में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, खुड़िया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर के सटे हुए वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली। जिसके बाद इलाके लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस लाश की शिनाख्त करने जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि, घटनास्थल पर लाश की आवश्यक कार्यवाही पंचनामा कर फांरेसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, मौके पर एसडीओपी माधुरी धुरहि और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है।

Previous articleCG : शिक्षिका ने डंडे और मुक्के से पीटा, दर्द से कहर रहा छात्र
Next articleCG : डामरीकरण की गुणवत्ता देखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन