Home छत्तीसगढ़ CG : दुर्घटना में घायल को आर्थिक सहायता

CG : दुर्घटना में घायल को आर्थिक सहायता

13

दुर्ग  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-5, क्वा. 3/ए, सड़क नं. 33, भिलाई नगर, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी उर्मिला ओझा पति बृज बिहारी ओझा की विगत 05 अप्रैल 2019 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आयी व दाहिंने भाग की कंधे की पसली फ्रेक्चर होने की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा उर्मिला ओझा को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Previous articleविद्युत उत्पादन इकाईयों की ट्रिपिंग और हीट रेट में कमी लायें – ऊर्जा मंत्री तोमर
Next articleविभागीय योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाये – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पवार