Home छत्तीसगढ़ CG : अस्पताल संचालक को नोटिस जारी, जांच में मिली खामियां

CG : अस्पताल संचालक को नोटिस जारी, जांच में मिली खामियां

19

बिलासपुर के न्यू वंदना हॉस्पिटल में एलोपैथिक इलाज किया जा रहा है, लेकिन यहां BHMS डिग्री वाले डॉक्टर ड्यूटी करते मिले। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम जब निरीक्षण के लिए पहुंची, तो अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों का रोस्टर ही गायब मिला। इसके साथ ही यहां कई खामियां पाई गई।

अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार की शाम उसलापुर स्थित न्यू वंदना हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अनियमितता मिली। इसके बाद अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

Previous articleCG : समाज तब ही तरक्की कर सकता है, जब वह शिक्षित हो
Next articleCG : स्कूली बालिकाओं को सीख देने कलेक्टर चौहान ने तालाब में कराया आपदा मॉकड्रिल