Home मध्य प्रदेश MP : पर्यटकों को जंगल में भ्रमण करती दिखाई दी बाघिन तारा,...

MP : पर्यटकों को जंगल में भ्रमण करती दिखाई दी बाघिन तारा, रोमांचित हो उठे पर्यटक, कैमरे में कैद की तस्वीरें

87

उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन तारा खितौली जोन के जंगल में सैर करती हुई पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है।

पर्यटक रविवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी में जंगल की सैर कर कर रहे थे और प्राकृतिक सुंदरता, वन और वन्य प्राणियों का आनंद ले रहे थे। तभी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की खितौली जोन की प्रसिद्ध बाघिन तारा पर्यटकों को दिखाई दी और बहुत समय तक पर्यटकों के सामने ही सैर करती रही। पर्यटक भी तारा को देखकर रोमांचित हो गए। वहीं, बाघिन तारा रविवार को पथरीले रास्ते से होकर जंगल में बने तालाब में पानी पीने चली गई।

जानकारी के अनुसार बाघिन तारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन है और पर्यटक तारा के दीदार के लिए घंटों जंगल में सैर करते रहते हैं। बाघिन तारा का व्यवहार पर्यटकों से काफी फ्रेंडली है।
बाघिन तारा ने अपनी टेरिटरी खितौली जोन के जंगलों में बना रखी है और पर्यटकों को दिखाई देती है। बाघिन तारा की उम्र लगभग 8 वर्ष करीब है। जो अपने शावकों के साथ भी पर्यटकों को दिखाई देती है। बाघिन की टेरिटरी क्षेत्र में मूडा तारा स्थान है। जिसके कारण बाघिन का नाम तारा हो गया।

Previous articleCG : महतारी वंदन योजना – आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही फॉर्म के लिए लगी महिलाओं की भीड़,
Next articleआईपीएस अफसरों का फिर अटका तबादला आदेश, लंबा होता इंतजार