आरोपी अपने खेत लारी में अवैध रूप से हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रख कर करता था बिक्री
आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब किमती 2700/- रूपये एवं शराब बिक्री रकम 210/- रूपये किया गया जप्त
मोहला। पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अं0चौकी श्रीमती रत्ना सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.02.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हर्रोटोला में एक ब्यक्ति अवैध रूप से हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब अपने अपने खेत लारी में रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ में लेकर घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी टीकम नेताम पिता स्व0 श्री प्यारेलाल नेताम उम्र 23 साल साकिन हर्रोटोला थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं0 चौकी के कब्जे से एक हरे रंग के 20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 15 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब किमती 2700/- रूपये एवं शराब बिक्री रकम 210/- रूपये कुल जुमला रकम 2910/- रूपये को समक्ष गवाहान के विधिवत जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवचेना में लिया गया। उक्त कायवाही में , प्र0आर0 क्र0 1254 सत्यपाल बारसागढ़े , आरक्षक क्र0 966 राकेश कुंजाम का विशेष योगदान रहा ।







