Home छत्तीसगढ़ CG : रात 11 बजे घर से निकला, सुबह रेल पटरी पर...

CG : रात 11 बजे घर से निकला, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश 

19

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला फाटक से 100 मीटर की दूरी पर धड़ से सिर अलग एक युवक का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक की पटरी पर मिला है। जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आया है। वह रात से ही घर वापस नहीं आया था। फिलहाल जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र किरण (26 साल) निवासी भाटापारा नैला के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक सुरेंद्र किरण नशे का आदी था। रोजाना नशे की हालत में घर आया करता था। इसके चलते आए दिन घर में अपने दो बड़े भाई और मां से विवाद किया करता था।

परिजनों के अनुसार रविवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था। जिसके बाद विवाद होने पर वह रात को करीब 11 बजे के आस-पास घर से निकल गया और वापस नहीं आया। रात भर नैला रेलवे स्टेशन में रहा। वहीं आज सोमवार को सुबह करीब 8 बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की सुरेंद्र ने आत्महत्या की है।

Previous articleMP : रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में घुसे तीन शिकारी गिरफ्तार, आरोपियों के पास बंदूक, बारूद और फंदा बरामद
Next articleयही अपेक्षा है कि सरकार के सहयोग से माच कला निरंतर समृद्ध होती रहे – पदमओम प्रकाश शर्मा