छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट 2024 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया बजट मुख्य रूप से महिलाओं, गरीबों किसानों, युवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है, युवाओं के लिए अनुसंधान और नवाचार पर एक लाख करोड रुपए के फंड बनाने की घोषणा की गई है, जिससे देश में वैज्ञानिक सोच व इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा । टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का बदलाव न कर मध्यम वर्ग को राहत दी गई है,। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन पर फोकस करने की बात कही गई है एवं तीन नई रेल कॉरिडोर परियोजनाओं की बात कही गई है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के बढ़ावा दिया जाने पर भी जोर दिया गया है । लक्ष्यदीप सहित अन्य दीपों पर पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही गई है l यह बजट सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास का बजट है।





