Home छत्तीसगढ़ CG : राज्य स्तरीय तृतीय पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन 4 फरवरी को

CG : राज्य स्तरीय तृतीय पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन 4 फरवरी को

21

रायपुर छत्तीसगढ़ पंचगव्य डॉक्टर असोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तृतीय पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागृह रायपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में गव्यसिद्ध आचार्य एवं गुरूकुलपति पंचगव्य विद्यापीठम् कांचीपुरम् तमिलनाडु डॉ. निरंजन वर्मा द्वारा पंचगव्य से सभी असाध्य व जटिल रोगों की चिकित्सा, गौमाता से स्वावलंबी समृद्ध भारत निर्माण, जैविक कृषि एवं गौ विज्ञान पर विशेष व्याख्यान व मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से भी गव्यसिद्ध डॉक्टर सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर नाड़ी परीक्षण एवं पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमे सभी प्रकार के सामान्य व गंभीर रोगों की चिकित्सा की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा सभी गौभक्तों, गौ पालकों, जैविक कृषक एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Previous articleCG : साड़ियों के बीच में छुपाया था करोड़ों का नकली नोट, पुलिस करेगी बड़ा खुलासा
Next articleCG : सुपर एक्सेल को हाईवा ने कुचला, बुजुर्ग की मौत