Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर-भखारा रोड में बड़ा हादसा, ट्रक और बस के बीच...

CG : रायपुर-भखारा रोड में बड़ा हादसा, ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर

21

 रायपुर अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभांठा चौक पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत से 30 यात्री घायल हुए हैं. इनमें 6 लोग गंभीर हैं. वहीं एक महिला की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची.

11 घायलों को रायपुर मेकाहारा लाया गया है. वहीं बाकी लोगों का स्थानीय अभनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तर्री निवासी एक महिला की मौत हुई है.

Previous articleCG : टिकरापारा में ओला स्कूटर हुआ ब्लास्ट, 3 लोग घायल
Next articleCG : 45 लीटर कच्ची शराब बरामद