Home छत्तीसगढ़ CG : ट्रैक्टर का पंचर बनाते समय बड़ा हादसा, मैकेनिक की मौत

CG : ट्रैक्टर का पंचर बनाते समय बड़ा हादसा, मैकेनिक की मौत

16

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पलटने से मैकेनिक की दबकर मौत हो गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. मृत युवक यादराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनी का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक मैकेनिक ट्रैक्टर का पंचर पहिया निकाल रहा था तभी ये हादसा हुआ. फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

Previous articleशिक्षक आईएएस अधिकारी को रिश्‍वत देने पहुंचा, फिर कुछ ऐसा हुआ
Next articleCG : शादी पंडाल में बज रहा डीजे सिस्टम जब्त, एक कॉल पर थाना प्रभारी ने की त्वरित कार्रवाई