Home छत्तीसगढ़ CG : खाई में बाइक गिरने से 2 लोगों की मौत, एक...

CG : खाई में बाइक गिरने से 2 लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

21

कोरबा लेमरू मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं चालक युवक मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है.  जानकारी के अनुसार, लेमरू थानांतर्गत ग्राम देवपहरी में निवासरत बंटी मिश्रा गांव के ही पुसऊ राम मंझवार (65 वर्ष) और कांटाद्वारी निवासी मुखीराम कंवर (60 वर्ष) को लेकर कोरबा आया था. दिन में बैंक सहित अन्य कार्रवाई को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए.

रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीबन दस फीट नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दोनों बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. खाई में काफी देर तक पड़े रहने के बाद घायल युवक किसी तरह रेंगते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचकर राहगीरों को घटना की जानकारी दी.

Previous articleराज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम मुरैना में
Next articleमोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में आज स्टार्टअप नीति में संशोधन को मिली मंजूरी