Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : एकता को तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब...

राजनांदगांव : एकता को तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, कमर कस लें कार्यकर्ता

23

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और राजनांदगाव लोकसभा समन्वयक दीपक दुबे मुख्य अतिथि थे

छुईखदान लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी हैै। रविवार 28 जनवरी को जिला कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक रखी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और राजनांदगाव लोकसभा समन्वयक दीपक दुबे मुख्य अतिथि थे। लोकसभा के समन्वयक दीपक दुबे ने छुईखदान में कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस लें। कहा कि कांग्रेस के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोकसभा की लड़ाई विधानसभा से अलग होगी। हमें समझदारी के साथ कार्य करना होगा। एकता को तोड़ने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हमें मतदाताओं को समझाना होगा।

विधानसभा प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा जिताया है। हम आने वाले समय में लोकसभा के लिए कड़ी मेहनत करके इस क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा वोटों की लीड दिलाएंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं जिसे संभालना होगा। मेरी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सदैव आभारी रहूंगी। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के लिए हमें मेहनत करनी है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करती हॅूं कि वह आज और अभी से कांग्रेस के लिए लोकसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करना शुरू कर दें।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि मैं लगातार 15 साल से मेहनत कर रही थी। मुझे जिला पंचायत की टिकट दी गई। मैं जिला पंचायत में ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करके चुनाव जीता। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने मुझे डोंगरगढ़ से प्रत्याशी बनाया और मैं चुनाव में विजयी हुईं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा कार्यकर्ताओं के ऊपर हमें भरोसा करना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमीन से लेकर पार्टी को ऊपर तक पहुंचाया है। हमें हमारी कमजोरी को ध्यान में रखते हुए समस्त कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना होगा।

कार्यकर्ताओं के दुख-सुख में खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सज्जाक खान ने किया।

Previous articleराजनांदगांव : सड़क पर उतरे 400 मजदूर, पेंशन और ग्रेज्युटी की मांग
Next articleराजनांदगांव : नेहरू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आगाज