Home छत्तीसगढ़ CG : पीएम विश्वकर्मा योजना का कार्यक्रम 31 को

CG : पीएम विश्वकर्मा योजना का कार्यक्रम 31 को

38

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एमएसएमई रायपुर द्वारा 31 जनवरी 2024 को दोपहर 12ः30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक 18 प्रकार के शिल्पकारों एवं कारीगरों को लाभान्वित किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर ने संबंधित शिल्पकारों/कारीगरों तथा संबंधित संघों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को योजना से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जिला स्तरीय कार्यशाला में निर्धारित स्थान पर समय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए हैं। 

Previous articleसंरक्षित खेती की नई तकनीकी से फसल उत्पादन दुगना हो सकता है – उद्यानिकी मंत्री कुशवाह
Next articleलाल किले में चल रहे भारत पर्व-2024 में बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति