Home छत्तीसगढ़ CG : 11 फीट गड्ढे में गिरे सांड का रेस्क्यू, जेसीबी मशीन...

CG : 11 फीट गड्ढे में गिरे सांड का रेस्क्यू, जेसीबी मशीन की लेनी पड़ी मदद

22

 कोरबा कुसमुंडा कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए 11 फीट वाल गड्ढे में सोमवार की तड़के सुबह एक विशालकाय सांड गिर गया। इसके बाद सांड हुंकार लगाने लगा। सांड की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कई घंटो की मशक्कत के बाद सांड को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

दरअसल, एसईसीएल कुसमुंडा इलाके के विकास नगर कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए वाल बैठाया गया है। जहां कॉलोनी और घरों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई दी जाती है। इस वाल को ऑपरेटर बन्द और चालू करते हैं जिसके बाद सप्लाई शुरू होता है। वाल को लगभग 11 फिट गड्डे में बैठाया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के सुबह दो सांड आपस में लड़ रहे थे, उसमें से एक सांड ​​​​​​​गड्ढे में गिर गया।​​​​​​​ इसकी सूचना स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह को दी गई। जहां पार्षद और स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से घंटो मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने और सांड ने राहत की सांस ली।

Previous articleएसडीएम की संदिग्ध हालत में मौत, जांच के घेरे में पति सहित 3 लोग, पुलिस ने मकान किया सील
Next articleविधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से, तैयारी को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक छह फरवरी को होगी