Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : अब शेष 3 दिन में 8 हजार किसानों से खरीदेंगे...

राजनांदगांव : अब शेष 3 दिन में 8 हजार किसानों से खरीदेंगे धान

17

धान खरीदी करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी को अब महज 3 दिन शेष है। राजनांदगांव जिले में समय पहले ही64 लाख क्विंटल धान खरीदी कालक्ष्य पूरा हो चुका है। यहां करीब 1लाख 28 हजार किसानों ने धानबेचने पंजीयन कराया था। जिसमेंकरीब 1 लाख 20 हजार किसानों नेधान बेचा है अब भी 8 हजार किसानशेष है। केसीजी और एमएमसी जिलाखरीदी और उठाव में पीछे चल रहाहै। अब किसानों के पास केवल 3दिन शेष है इन 3 दिनों में किसानों कोअपना धान बेचना होगा।अवकाश के कारण 25 जनवरी से28 जनवरी तक लगातार चार दिनधान खरीदी बंद रही। 29 जनवरी सेदोबारा धान खरीदी शुरू की जाएगी।लगातार अवकाश के बाद खरीदीशुरू होने और अंतिम तिथि 31जनवरी करीब होने के कारण अबसोमवार से आवक बढ़ेगी। चार दिनपहले तक तीनों जिले को मिला करप्रतिदिन 2 लाख क्विंटल तक धानकी आवक हो रही थी। लगभग तीनमाह पहले एक नवंबर से समर्थनमूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई थी।भाजपा की सरकार आने के बाद प्रतिएकड़ 20 से बढ़ा कर 21 क्विंटलप्रति एकड़ धान लिया जा रहा है।जिसके चलते किसानों को अपनाशेष धान बेचने का अवसर मिल गयाऔर आवक भी बढ़ गई।

किसानों को एकमुश्त करेंगेअंतर की राशि का भुगतानकिसानों से अब भी 2203 और2183 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाबसे धान खरीदा जा रहा है। किसानोंके खाते में इसी हिसाब से भुगतानकिया जा रहा है। जबकि भाजपा नेचुनावी घोषणा पत्र में किसानों को3100 रुपए समर्थन मूल्य देने कीबात कही थी। प्रदेश में विगतकांग्रेस की सरकार में 2700 से2800 में धान खरीदी की जा रहीथी जिसमें 700 रूप बोनस भीशामिल था। सरकार बदलने केकारण बोनस नहीं आ रहा है। इधरभाजपा अंतर की राशि का भुगतानकिसानों को एकमुश्त करने कीबात कह रही है।

डीओ जारी करने के साथउठाव में तेजी की जरूरतफिलहाल चार दिन तक अवकाश केबीच धान का उठाव करने एकमुश्तडीओ जारी किया गया था लेकिनडीओ जारी होने के मुताबिक उठावनहीं हो सका। समिति प्रबंधकों शेषदिनों में धान की आवक को देखइसमें और तेजी लाने की मांग रखीहै। जिले के जिन खरीदी केन्द्रों मेंपहले से धान जाम है और जगह कमहै वहां से उठाव नहीं किया गया तोशेष दिनो में भी खरीदी प्रभावितहोगी। इस सीजन में बारिश के कारणकरीब 15 दिन कहीं खरीदी बंद रहीतो कहीं प्रभावित रही लेकिन अबखरीदी की अंतिम तिथि बढ़ने कीसंभावना नहीं है।

Previous articleराज्यसभा की मध्य प्रदेश से पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी, मार्च में चुनाव
Next articleफरवरी माह से मध्य प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें अयोध्या भेजा जाएगा