0 जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में किया सम्मानित
राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस में जिला प्रशासन के मुख्य समारोह में श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर एवम अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी की अनुशंसा से 26 जनवरी 2024 रेडक्रास में उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा वा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया।
रेडक्रास में उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रदीप को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया है। श्रीशर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, समाज के प्रति उनके समर्पण और दायित्वों के निर्वहन एवम स्वास्थ्य गतिविधियों की प्रशंसा की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधायक रायपुर पश्चिम श्री राजेश मूणत ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में विकास एवं प्रगति के प्रतीक गुब्बारे भी उड़ाये।
जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस सम्मानित किए गए प्रदीप शर्मा वर्ष 2020 में कोविड एवम समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया जी द्वारा छत्तीसगढ़ स्तर का बेस्ट वेलेंटायर का पुरस्कार कर सम्मान मिला साथ ही इसके पूर्व भी प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवम गणतंत्र दिवस पर श्री शर्मा को जिला स्तर का पुरस्कार मिला है। श्री शर्मा लंबे समय से समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा, निक्ष्य मित्र बन टी बी मुक्त अभियान में सहभागी, रक्तदान कार्यक्रमों, विधिक सेवा, महिला बाल विकास सुपोषण अभियान,महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, खेल कूद व कला, कलचल कार्यक्रमों, शिक्षा के साथ, पानी बचाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पंचायती राज गतिविधियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका रहती है।
गौरतलब है कि आत्मनिर्भर भारत एवम आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में रोजी रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। साथ ही उन्होंने शासन के राज्य स्तरीय व जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम किए हैं और ये क्रम अनवरत जारी है। श्री शर्मा को जिला पंचायत में फंगसान एस्पार्ट बिहान में विषयों के विशेषज्ञ हैं, जिनकी सेवाएं समय-समय पर सरकार व शासकीय विभाग लेते हैं। श्री शर्मा विभिन्न शासकीय एवम गैर शासकीय संस्थाओं से जुड़कर किशोरी बालिकाओं, बाल कल्याण, शालात्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं उल्लेखनीय है कि वे अब तक 33 बार रक्तदान कर चुके हैं।
श्री शर्मा ने बताया की सीएमएचओ व सचिव डॉ ए के बसोड के मार्गदर्शन स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, अंगदान कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमे इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
उन्हें सम्मानित किए जाने पर शहर के वरिष्ठ जनों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व पत्रकारों सहित सभी वर्ग के लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदीप शर्मा ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।







