Home छत्तीसगढ़ CG : पोती ने की चोरी, दादा-दादी की शिकायत पर FIR दर्ज

CG : पोती ने की चोरी, दादा-दादी की शिकायत पर FIR दर्ज

18

कोरबा बुजुर्ग दंपत्ति के घर में रह रहीउनकी विवाहित पोती वहां से जेवर लेकर चंपत हो गई। 4 सप्ताह बाद भी उसके वापस नहीं लौटने पर पुलिस से मामले की शिकायत की गई। सिटी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती में बुजुर्ग दंपत्ति निवासरत है। जिनके यहां उनकी विवाहिता पोती आकर रहने लगी थी। जो उनकी सेवा करती थी।

परिवार की होने की वजह से बुजुर्ग दंपत्ति को उससे किसी तरह का डर नहीं था। इसलिए घर में आलमारी भी बिना लॉक किए रखा जाता था। इस बीच 1 जनवरी को पोती उन्हें बिना बताए कहीं चली गई। रात में उसके वापस नहीं आने पर जब बुजुर्ग दंपत्ति ने घर में उसके सामान को देखा तो वह भी नहीं था। आलमारी खोलकर देखने पर उनके होश उड़ गए क्योंकि वहां रखे सोने का झुमका समेत लाखों का जेवर नहीं थे । उन्होंने पोती की तलाश की पर पता नहीं चला।

Previous articleछत्तीसगढ़ में बजट सत्र 5 फरवरी से, विष्णुदेव साय बेरोजगारों को दे सकते है बड़ी सौगात
Next articleCG : यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली में लगाई रिफ्लेक्टर पट्टी