प्रदेश में कोरोना मरीज 15 हजार पार हो गए हैं। बीती रात सामने आए 486 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 15 हजार 45 हो गई है। इसमें से 134 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4 हजार 865 एक्टिव हैं, जिनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 10 हजार 46 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है।
प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। खासकर राजधानी रायपुर एवं आसपास क्षेत्र में रोज नए मरीज मिल रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8 बजे 428 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले रायपुर से सबसे अधिक 217 मरीज पाए गए हैं। दुर्ग जिले से 49, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 19, राजनांदगांव से 16, सरगुजा व कोण्डागांव से 14-14, महासमुंद से 13, सुकमा से 9, कबीरधाम व बलौदाबाजार से 7-7, कोरिया से 6, नारायणपुर से 5, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 4-4, बेमेतरा से 3, बालोद, धमतरी व जांजगीर-चांपा से 2-2 एवं बलरामपुर व जशपुर से 1-1 मरीज शामिल रहे।
राजनांदगाव जिले मे आज 49 कोरोना पॉजिटिव मिले है
ITBP मानपुर -7,,मानपुर ब्लॉक अन्य -14,छुई खदान ब्लॉक -06,छुरिया ब्लॉक -3,घुमका -2,डोंगरगढ़ ITBP-1,नगर निगम क्षेत्र में राजनांदगांव -15, चौकी- मेरेगांव -1,आज 3 की छुटटी हुई है।
