Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मोहड़ में 29 जनवरी से तीन दिवसीय कबीर सत्संग का...

राजनांदगांव : मोहड़ में 29 जनवरी से तीन दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन

15

राजनांदगांव समीपस्थ ग्राम मोहड़ वार्ड 49 में 29 जनवरी से तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य वक्ता महंत राजू दास एवं संत मंडली कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा होंगे। यह आयोजन सदगुरु कबीर नवयुवक सत्संग समिति एवं अमिन माता महिला मंडल व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शेखर साहू ने बताया कि पहले दिन सोमवार को सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ, 11 बजे दीप प्रज्जवलित, निसान पूजा सत्संग भजन, दोपहर को भोजन भंडारा के बाद 3 बजे भजन सत्संग होगा। शाम 6 बजे मूल संध्या पाठ और सदगुरु कबीर साहेब की मंगल आरती व प्रसाद वितरण होगा।

दूसरे दिन इसी प्रकार का आयोजन होगा। इसके बाद तीसरे दिन सत्यनाम धुन के साथ साहेब की भव्य शोभायात्रा, मंगल आरती व साहेब द्वारा आशीष वचन के बाद सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती होगी।

Previous articlePM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे को किया फोन, पिता को भारत रत्न दिए जाने की दी बधाई
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सौजन्य भेंट की