Home छत्तीसगढ़ CG : रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

CG : रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

11

अयोध्या (ए/नेट डेस्क)। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंगलवार को राम मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही अयोध्या धाम में भक्तों का रेला लग गया। रामनगरी में हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब सा उमड़ा दिख रहा है। रामलला के दर्शन को रात से ही लम्बी लाइनें लगी हैं। प्रदेश और देश के कोने-कोने से रामलला के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में राम मंदिर के बाहर मौजूद हैं। हर कोई रामलला का दर्शन पाने के लिए उत्सुक है और उत्साह पूर्वक यहां अपनी खुशी का प्रदर्शन कर रहा है। सबकी चाहत है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली ही सुबह उसे दर्शन मिले और वह रामलला का पूजन कर सके। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने एएनआई से कहा, हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है। राममंदिर के बाहर तड़के दो बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने लम्बी कतारों में खड़े भक्त लगातार ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। इसी उद्घोष के साथ वे मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है। बाहर से आ रहे भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में अयोध्यावासी भी दर्शन के लिए आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भक्तों की भारी भीड़ के चलते अयोध्या के होटल-लॉज हाउसफुल हो गए हैं।

देशभर में मना दीपोत्सव, दिवाली से ज्यादा फूटे पटाखें अयोध्या

पूरा देश भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है। वर्तमान में पूरे भारत में 150 मिलियन भारतीय दिवाली से भी अधिक उत्साह के साथ रामोत्सव दिवाली मनाते हैं। राम दिवाली भारत और दुनिया भर में मनाई जाती है।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी मनाई राम की दिवाली: छग भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।

Previous articleCG : बजट तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं सीएम विष्णुदेव साय
Next articleCG : डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने ली बैठक, 183 निकायों के अफसर हुए शामिल