Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में गुर्राहट! नामीबियाई चीता आशा ने...

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में गुर्राहट! नामीबियाई चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

22

भोपाल
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (KNP) में मादा नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केएनपी ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया। नामीबियाई चीता आशा ने इन शावकों को जन्म दिया।

जंगल में गुर्राहट! यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। यह चीता परियोजना के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री मोदी ने पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए की थी।
 
…जब ज्वाला ने दिया था शावकों को जन्म
उन्होंने आगे परियोजना में शामिल सभी विशेषज्ञों, कूनो वन्यजीव अधिकारियों और देशभर के वन्यजीव उत्साहियों को बधाई दी। सनद रहे कि मार्च 2023 में ज्वाला नामक चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से महज एक ही जीवित बचा था। ज्वाला भी उन्हीं मादा चीता में शामिल हैं, जिसे नामीबिया से केएनपी लाया गया था।

Previous articleCG : सराफा कारोबारियों के लिए पुलिस विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी करने की मांग
Next articleFed Expo 2024: प्रदेश की 200 एमएसएमई यूनिट्स करेंगी अपनी मैन्युफैक्चरिंग और क्षमताओं का प्रदर्शन