Home मध्य प्रदेश देवास पुलिस ने खोज निकाले 24 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल...

देवास पुलिस ने खोज निकाले 24 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल फोन

14

 देवास
देवास जिले की पुलिस ने चोरी हुए व गुमे 120 मोबाइल फोन साइबर सेल टीम की मेहनत से खोज निकाले हैं। इनकी कीमत करीब 24 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को देने की शुरुआत की गई।

मोबाइल फोन गुमने, चोरी होने के बाद अधिकांश लोग फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, ऐसे में जब उनके पास देवास पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सूचना आई और फोन देने के लिए बुलाया गया तो उनके चेहरे खिल उठे।

एएसपी भदौरिया के अनुसार विशेष अभियान चलाकर कई माह की मेहतन से यह सफलता मिली है। पूर्व में भी पुलिस गुमे व चोरी हुए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपने का कार्य कर चुकी है।

सराहनीय योगदान:- सायबर सेल प्रभारी पवन यादव, प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर. सचिन चौहान, प्रआर. गीतिका कानूनगो, प्रआर. सजंय शर्मा, प्रआर. मुर्तजा कर्नल एवं आरक्षक योगेश कदम का विशेष योगदान रहा।

Previous articleकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की
Next articleवेदांता एल्यूमिनियम ने गुजरात अल्कालीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए