Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर में महाआरती – 22 जनवरी को अयोध्या में...

राजनांदगांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर में महाआरती – 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर भी शहर में होंगे कई आयोजन

15

राजनांदगांव जिले के लक्ष्मी नारायण मंदिर गंज लाइन में सनातनी परिवार ने महाआरती का आयोजन किया, जिसमें सर्व हिंदू समाज शनि मंदिर परिवार और बागेश्वर मंदिर परिवार शामिल हुए। शुक्रवार को हुई महा आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम चंद्र की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शहर में भी भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें राकेश सिंह ठाकुर, संतोष शर्मा, पंकज गुप्ता, अजय सिंह परिहार शामिल हुए।

तय किया गया है कि 22 जनवरी को संस्कारधानी राजनांदगांव में दीपावली के समान दीप उत्सव, महा आरती प्रसाद वितरण, भंडारा का आयोजन होगा। वहीं 20 जनवरी को मानव मंदिर चौक पर, 21 जनवरी को लक्ष्मी नारायण मंदिर और 22 जनवरी को दिग्विजय स्टेडियम में दीप महोत्सव का आयोजन होगा।

इधर शहर के दीवान पारा में रजक परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत यज्ञ ज्ञान सप्ताह के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हुए। वहीं महिला मंडल की भजन प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवचनकर्ता छुरिया भोलापुर से पहुंचे भगवताचार्य पंडित प्रेमप्रकाश पांडे हैं। 7 दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई गई।

इस मौके पर भगवताचार्य ने श्रीमद् भागवत की कथा के दौरान ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। ध्रुव ने अपने मन में दृढ़ संकल्प कर लिया था कि मुझे भगवान को प्राप्त करना है। उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए वनवास में तपस्या करते हुए भगवान को पाया।

Previous articleCG : ईडी की टीम पहुंची आरक्षक के घर, मिला ताला बंद
Next articleCG : डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौत