Home छत्तीसगढ़ CG : लोको पायलट की सड़क हादसे में मौत, पार्टी कर दोस्त...

CG : लोको पायलट की सड़क हादसे में मौत, पार्टी कर दोस्त के साथ लौट रहे थे घर

14

बिलासपुर। दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं। कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय विनय कुमार राय और 24 वर्षीय विवेक कुमार राय बुधवार की रात खाना खाने के लिए सेन्दरी स्थित एक ढाबे में गए थे। रात करीब 11.30 बजे वे बुलेट से घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों भाई बाइक सहित कई फीट दूर जाकर गिरे। दोनों को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया। हाल गंभीर होने के कारण विवेक को रायपुर रिफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई। विवेक राय की रेलवे में नौकरी लग गई थी। वह उसलापुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलट की ट्रेनिंग ले रहा था। दूसरी दुर्घटना में देवनंदन नगर निवासी 54 वर्षीय विजय यादव एक दशगात्र में शामिल होने के लिए परसदा गए थे। लौट के दौरान उनकी बाइक को एक अज्ञात कार ने खैरा ग्राम के पेट्रोल पंप के सामने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसको रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Previous articleCG : प्रसूता की मौत मामले में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा अस्पताल
Next articleCG : डिप्टी कलेक्टर और राजस्व अफसरों के प्रभार में फेरबदल