Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पाइप लाइन की शिफ्टिंग के बाद स्टेशन पारा के अंडरब्रिज...

राजनांदगांव : पाइप लाइन की शिफ्टिंग के बाद स्टेशन पारा के अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में आएगी तेजी

13

राजनांदगांव स्टेशन पारा के रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अंडरब्रिज के पास एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी यहां रेलवे क्रॉसिंग से एमएलबी स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते में ढलान कर एप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद अंडरब्रिज से महावीर चौक तक जाने वाले सीधे रास्ते में एप्रोच रोड बनेगा। वहीं पटरी की दूसरी तरफ स्टेशन पारा की दिशा में एप्रोच रोड बनाने का काम जल्द शुरू होगा । पटरी पार के लोगों को अंडरब्रिज पार कर शहर आने दो रास्ते का विकल्प मिलेगा।

रेलवे ने स्टेशन पारा की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बनाने 2 मार्च को रेलवे क्रॉसिंग बंद कर यहां पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। शुरुआती दिनों में विद्युत, इंटरनेट और सिग्नल के पोल एवं केबल की शिफ्टिंग का काम चला। कुछ दिनों बाद यहां सिग्नल वाले केबल और ट्रैक के नीचे से गुजरी नगर निगम की पानी की पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका के कारण निर्माण कार्य थमा रहा। सिग्नल के केबल कटने एवं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं पटरी पार इलाकों में पानी की सप्लाई थमने का खतरा होने के कारण मशीनों का उपयोग नहीं कर पा रहा था।

रेलवे ट्रैक के नीचे टनल बनाने गड्ढा खोदा जाएगा अंडरब्रिज के नक्शे के अनुसार लंबाई, चौड़ाई और गहराई को ध्यान में रख रेलवे ट्रैक से दूर एमएलबी स्कूल की दिशा में जाने वाली घुमावदार मोड़ वाली पुरानी सड़क को ढलान करते हुए खोदा गया है। यहां सीसी वाली एप्रोच रोड बनाई जा रही है। इसके बाद महावीर चौक तक जाने वाली सीधी सड़क पर और स्टेशन पारा की तरफ स्लोपिंग कर एप्रोच बनाने का काम पूरा होने में कुछ माह का समय लग सकता है। यह काम पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक के नीचे टनल बनाने गहरा गड्‌ढा खोदा जाएगा।

अंडरब्रिज से दोनों तरफ चार सड़कें कनेक्ट होगी पटरी पार इलाकों में स्टेशन पारा होकर चिखली, खैरागढ़ रोड एवं शंकरपुर की तरफ जाने वाली सीधी रोड व रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क अंडरब्रिज से कनेक्ट रहेगी।

इधर शहर की तरफ एमएलबी स्कूल की तरफ जाने वाली रोड कनेक्ट होगी यहां से शहर एवं रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है। वहीं अंडरब्रिज से एक सड़क सीधे इमाम चौक, महावीर चौक में पहुंचेगी। इस तरह पटरी पार इलाकों की दो सड़क एवं शहर की तरफ दो सड़कें रेलवे के अंडरब्रिज से कनेक्ट होने से बड़ी आबादी को आवाजाही करने में राहत मिलेगी।

Previous articleCG : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा: राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर
Next articleCG : एशिया के सबसे बड़े प्लांट में नहीं थम रही चोरियां, चोरी करते हुए चोर को दबोचा