Home छत्तीसगढ़ CG : किसान आत्महत्या मामला – कांग्रेस ने किया 5 सदस्यीय जांच...

CG : किसान आत्महत्या मामला – कांग्रेस ने किया 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन, विधायक लखेश्वर बघेल बनाए गए कमेटी के संयोजक

31

रायपुर नारायणपुर में किसान के आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है. यह जांच समिति सुसाइड करने वाले किसान के गांव-कुकड़ाझोर का दौरा करेगी और मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगी. इसके बाद जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी.

विधायक लखेश्वर बघेल इस कमेटी के संयोजक बनाए गए हैं. कमेटी में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम कुमार नेताम, पूर्व विधायक चंदन कश्यप और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनु नेताम शामिल है.

Previous articleCG : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण विभाग ने किया रीजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, छत्तीसगढ़ का दिखा जलवा
Next articleमोटर व्हीकल एक्ट की केंद्र समान दरें मध्य प्रदेश में लागू, जानें बिना हेलमेट कितना कटेगा चालान