Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : अमर शहीद वीरनारायण सिंह की वीरता और बलिदान अद्वितीय –...

राजनांदगांव : अमर शहीद वीरनारायण सिंह की वीरता और बलिदान अद्वितीय – चन्द्रेश

51

राजनांदगांव शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर विगत दिनों बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद चंद्रेश ठाकुर ने कहा प्रथम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरनारायण सिंह की वीरता और बलिदान अद्वितीय है। उन्होंने मध्य भारत के सघन आरण्यक छत्तीसगढ़ में अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ क्रांति की लौ प्रज्वलित की थी।

विद्यार्थियों को शिक्षित, ज्ञानवान एवं संगठित संस्कारी बनकर राष्ट्र व समाज की सेवा में योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता छात्रावास के अधीक्षक पुरेंद्र महिलांगे ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि छात्रावास के पूर्व छात्र शिक्षक पुरुषोत्तम मंडावी, छात्रावास के अध्यक्ष बिट्टू कोमरे, उपाध्यक्ष डामेश्वर चंद्रवंशी, सचिव हितेश चुरेन्द्र सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous articleCG : नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने कलेक्टर ने किया साफ-सफाई का निरीक्षण
Next articleCG : ब्रेकअप के बाद खुदकुशी केस में बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला – कहा- प्यार में धोखा देने वाले का नाम सुसाइड नोट में लिखा तो भी वो दोषी नहीं