Home छत्तीसगढ़ CG : लोधी पारा में आगजनी की घटना, कई दुकानों में लगी...

CG : लोधी पारा में आगजनी की घटना, कई दुकानों में लगी आग  

32

 रायपुर राजधानी के लोधी पारा स्थित बाजार के कई दुकानों में लगी भीषण आग लगी है. आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

जानकारी के मुताबिक लोधी पारा स्थित बाजार समृद्वि में स्थित सब्जी दुकान में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग की लपटे बढ़ने लगी और अन्य दुकानों तक फैल गई. दुकानों में रखा समान ब्लास्ट होने लगा. वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. जिसमें सफलता नहीं मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद दमकल की पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Previous articleमोहन यादव MP के 21वें मुख्यमंत्री, देवड़ा, शुक्ल ने डिप्टी CM की शपथ ली
Next articleCG : कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान