Home छत्तीसगढ़ CG : विकसित भारत’ के तहत जिले में स्वच्छता अभियान

CG : विकसित भारत’ के तहत जिले में स्वच्छता अभियान

24

 कांकेर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आज जिले  के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों सहित पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई की। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी स्वयं सुबह 7ः30 बजे जिला कार्यालय परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की और स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी इस अभियान में शामिल होकर अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। जिला पंचायत परिसर में भी सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। जिला कार्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में एडीएम श्री एस. अहिरवार एवं संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Previous articleनवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next articleCG : प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार लेगी शपथ