Home छत्तीसगढ़ CG : अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 से

CG : अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 से

19

कोरिया  प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

इस थल सेना भर्ती रैली के लिये अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भर्ती रैली में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Previous articleCG : आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
Next articleखंडवा जिले में धारा 144 लागू, बिना अनुमति के जुलूस, धरना व प्रदर्शन करने पर लगा प्रतिबंध