Home छत्तीसगढ़ CG : एमसीएच में कैंसर यूनिट बंद होने की कगार पर, भटकेंगे...

CG : एमसीएच में कैंसर यूनिट बंद होने की कगार पर, भटकेंगे पांच जिलों के मरीज

25

राजनांदगांव कैंसर पीड़ितों के लिए पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेढ़ साल पहले शुरू की गई यूनिट अब बंद होने के कगार पर है। क्योंकि यहां पदस्थ एक मात्र डॉ. चैतन्य साहू ने यहां उपकरण व स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।

अस्पताल में संचालित कैंसर यूनिट बंद होने से यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए अब फिर से रायपुर तक दौड़ लगानी पड़ेगी। बता दें कि एमसीएच 1 जून 2022 में कैंसर यूनिट की शुरुआत डॉ. चैतन्य साहू के नेतृत्व में शुरू की गई। उनके द्वारा अब तक 437 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। कुछ मरीजों का अब भी उपचार जारी है। यहां आसपास के पांच जिलों के अलावा महाराष्ट्र के बालाघाट क्षेत्र से भी मरीज कीमो थैरेपी लेने के लिए पहुंचते रहे हैं। अब उन मरीजों की समस्या बढ़ जाएगी।

बता दें कि डॉ. चैतन्य साहू बांड पर एमसीएच में सेवा दे रहे थे, जिससे अब वे मुक्त हो गए हैं। बता दें कि डेढ़ साल पहले एमसीएच में भले ही कैंसर यूनिट की शुरुआत कर दी गई है, लेकिन यहां अब तक रेडियेशन की मशीनें नहीं मंगवाई गई है, जिसमें इससे पीड़ित मरीजों की सेंकाई की जाती है। इसके अलावा यहां अन्य डॉक्टर व स्टाफ की भी सुविधा नहीं दी जा रही है।

जरूरी उपकरण और स्टाफ की मांग लगातार डॉ. चैतन्य साहू द्वारा की जा रही थी, लेकिन शासन की ओर से कोई पहल नहीं हुई। इससे कैंसर के मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही और डॉ. चैतन्य साहू अपने पढ़ाई से संबंधित पैक्टिस भी नहीं कर पा रहे थे, यही कारण है कि उन्होंने प्रबंधन को इस्तीफा सौंप दिया है।

देनी होगी मोटी रकम

पेंड्री एमसीएच में पहुंचने वाले कैंसर से पीड़ित मरीज जो कवर्धा, बेमेतरा, मोहला-मानपुर, खैरागढ़, बालोद सहित जिले के मरीजों मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क कीमो और दवा ले रहे थे, अब उन्हें फिर से मोटी रकम देकर भिलाई, रायपुर, बिलासपुर में इलाज करवाना पड़ेगा।

भटक जाएंगे मरीज

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि डॉक्टर चैतन्य साहू अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यहां की नौकरी छोड़ रहे हैं, उनके जाने के बाद रिक्त पद में भर्ती के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद कैंसर यूनिट पुन: शुरू हो जाएगा, लेकिन इन सब प्रक्रिया में समय लगेगा। ऐसे में यहां आने वाले मरीज भटक जाएंगे। हालांकि डॉ. चैतन्य साहू का कहना है कि उन्होंने सभी मरीजों को तीन महीने पहले से जानकारी दे दी है। डॉक्टर साहू एम्स या मेकाहारा में ज्वाइन कर सकते हैं।

शासन को पत्र लिखेंगे

डॉ. चैतन्य साहू को आगे की पढ़ाई करनी है। इस वजह से वे यहां की नौकरी छोड़ रहे हैं। रिक्त पद को भरने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। डॉक्टर की ज्वाइनिंग मिलने के बाद कैंसर यूनिट सुचारू रूप से चगेगा।

Previous articleCG : सीएम विष्णुदेव साय ने श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की
Next articleCG : भव्य कलाश यात्रा के साथ मुक्तिधाम रामनागर में शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा