Home छत्तीसगढ़ CG : कर्मचारियों को अब घोषणाओं पर क्रियान्वयन की आस

CG : कर्मचारियों को अब घोषणाओं पर क्रियान्वयन की आस

24

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संघर्षशील व्यक्ति ही संघर्ष को समझ सकता है।

फेडरेशन सदैव कर्मचारी हित को सर्वोपरि मानकर मौलिक अधिकार के लिए संघर्षरत रहा है। राज्य के उन्नति तथा अधोसंरचना के निर्माण में कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। फेडरेशन को उम्मीद है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी के मुद्दों पर त्वरित समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि फेडरेशन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर कर्मचारियों के भावनाओं से अवगत करायेंगे। राज्य का कर्मचारी राज्य के विकास रथ का ध्वज वाहक है। राज्य का सर्वांगीण विकास के लिए कर्मचारी एवं उनके परिवार का वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि राज्य के कर्मचारियों के लिए के किये गए घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन होगा। फेडरेशन ने कहा है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी सरकार के नीति-निर्धारण एवं जमीनी क्रियान्वयन के दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Previous articleCG : हाथियों की वजह से रोकनी पड़ रही ट्रेन
Next articleCG : आश्रम छात्रावास के विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित