विश्रामपुरी. कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में रात को डीजे बजाकर नाच गाना करवाने वाले...
छत्तीसगढ़
मुंगेली. जिले के हरनाचाका गांव में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह...
Deep Jagriti
July 7, 2020
रायपुर, 07 जुलाई 2020 . मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी...
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में पोषक और औषधिगुणों तथा फलदार पौधे का बड़े...
रायपुर, 07 जुलाई 2020राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार श्री सुनील...
रायपुर-वन तथा परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नवा रायपुर अटलनगर स्थित सेक्टर-27 के गोल भवन में एकल...
कोरिया, विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के द्वारा आज कलेक्टर एस एन राठौर की उपस्थिति में नवनिर्मित कोविड-19 लैब का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सीएमएचओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह लैब जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कंचनपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल परिसर में स्थापित की गई है।कोविड-19 लैब में अब संदिग्ध मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच की जायेगी। राजधानी रायपुर स्थित एम्स एवं मेकाहारा से आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कोविड-19 लैब में कार्यरत स्वास्थ्य टीम ने उदाहरण स्वरूप टेस्टिंग की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि सावधानी पूर्वक प्रक्रिया संपन्न की जाने पर 1 से डेढ़ घंटे में कोविड-19 की रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी। इस दौरान विधायक श्रीमती सिंहदेव एवं कलेक्टर श्री राठौर ने कोविड टेस्टिंग की पूर्ण प्रक्रिया को समझा। कोविड-19 लैब के माध्यम से पॉजिटिव मरीजों की पहचान करना आसान हो जायेगा।
– जिले में 2152 किसानों को मिला 9 करोड़ रूपये से ज्यादा का ऋण नारायणपुर, नारायणपुर- प्रदेश...
रायगढ़,राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रोत्साहन और मदद से ग्रामीण विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाते जा रहे है। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जोबी में गौठान में आय आधारित गतिविधियां जोर पकड़ते जा रही है।राज्य सरकार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को नियंत्रित कर फसलों को सुरक्षित रखने के लिए गौठानों का संचालन किया जा रहा है। इन गौठानों से जुड़े महिला स्व-सहायता समूह खेती-किसानी से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे है। इसी कड़ी में खरसिया के ग्राम जोबी गौठान से उजाला स्व-सहायता समूह के 12 सदस्यों ने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया है।उजाला समूह की सचिव श्रीमती अंबिका बाई राठिया एवं सदस्य लक्ष्मणी राठिया ने बताया कि अभी तक 40 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करके विक्रय किया जा चुका है जिसमें से 30 क्ंिवटल को रेशम विभाग ने क्रय किया है। ग्रामीण स्वयं के खेतों पर भी सब्जी की फसलों के उत्पादन के लिये वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर रहे है।कैसे तैयार होता है वर्मी कम्पोस्टकृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रामकिशोर पटेल ने बताया कि कम मेहनत व कम लागत पर भी कृषक वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर सकते है, खाद निर्माण टैंक में अधसड़ा फसल, अवशेष, गोबर इत्यादि मिलाकर डाल दिया जाता है, उसके एक सप्ताह बाद उसमें केचुवा डालने पर लगभग 3 से 4 माह में पूरी तरह से वर्मी कम्पोस्ट बनकर तैयार हो जाता है। इस प्रकार एक वर्ष में एक टैंक में तीन बार वर्मी कम्पोस्ट आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है जो कि कृषि विभाग द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है। बाजार में वर्मी कम्पोस्ट का मूल्य अभी 8-10 रुपये प्रति किलो ग्राम तक है। जैविक खेती करने में इसका विशेष महत्व है। इसके अलावा फूल के गमलों पर व पौधा रोपड़ में व दलहनी, तिलहनी फसलों पर इसका उपयोग करने से उत्पादन में वृद्धि होती है। इस बार जोबी गौठान से 60-70 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की संभावना है।कम मेहनत में अच्छी कीमत मिलने से समूह के सदस्यों में खासा उत्साह है। ग्रामवासी नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना से ग्रामीण जुड़कर अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ी संख्या में कार्य कर रहे है।
महासमुंद,राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द के संयुक्त तत्वाधान में बायोटेक किसान परियोजना का संचालन कोविड-19 के प्रावधानों का पालन करते हुए जिले में शुरू किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द द्वारा कृषि कार्य को उत्कृष्ट बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को सबल बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत् किसानों को प्रभावशील ढंग से किसानी कार्य करने के लिए प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, बरोंडा, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, में डीबीटी बायोटेक किसान परियोजना का संचालन डॉ. एस. के. वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस परियोजना में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के महासमुन्द ब्लॉक में पांच गांव का चयन किया गया है। इसमें साराडीह, बिरकोनी, बरबसपुर, परसवानी एवं अछोला शामिल है। इन पांचों ग्रामों के पचास किसानों का चयन कर इन्हें उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षण व तकनीकि जानकारी प्रदान किया जा रहा है।कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना में धान की जिंको राइस किस्म किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें जिंक की प्रचुर मात्रा (26-28 पी.पी.एम.) उपस्थित है, जबकि अन्य किस्मों में जिंक बहुत कम मात्रा (15 पी.पी.एम.) तक पाई जाती है साथ ही किसानों को धान फसल की मेंढ़ पर लगाने के लिए अरहर बीज एवं धान फसल हेतु खरपतवार नाशक भी उपलब्ध कराए जा रहे है। जिंक मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे मानव शरीर अनेक प्रकार के संक्रमण से बच सकता है। जिंक की उचित मात्रा का सेवन करने से मौसमी बुखार, सर्दी, खाँसी आदि संक्रमण से बचा जा सकता है। यह किस्म 125-130 दिन में पक जाती है तथा प्रति हेक्टेयर 50 से 55 क्विंटल उपज देती है। इस किस्म के धान को लगाने से किसानों को प्रति एकड़ 50 से 60 हजार रूपए. तक शुद्ध लाभ हो सकता है। किसानों को जैविक तरीके से बीजोपचार स्यूडोमोनास-फ्यरोसेंस द्वारा बताया एवं कराया गया है। चयनित ग्रामों में निरंतर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा निरीक्षण कर किसानों को खेती में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत किसानों को धान की बुवाई जानकारी से अवगत कराया जा रहा है साथ ही चयनित ग्राम के किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली जैसे फसल उत्पादन के साथ बागवानी एवं मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद के कृषि वैज्ञानिक एच. एस. तोमर, श्री कुणाल चन्द्राकर, श्री साकेत दुबे, इंजीनियर रवीश केशरी, कमलकांत लोधी एवं डॉ. देवेंद्र कुमार साहू द्वारा परियोजना का संचालन डॉ. एस. के. वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के नेतृत्व में किया जा रहा है।
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती बाड़ी से जुड़ी हर एक तकनीक की...
‘मुनगा‘ का पोषण-दूर करेगा कुपोषण औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर है ‘मुनगा‘सुपोषण के...
राज्यपाल ने ली वन विभाग की बैठक रायपुर, 06 जुलाई 2020 . राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने...
० अपशब्द बोलने एवं अनुशासनहिनता के चलते हुई कार्यवाही राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य सुश्री...
राजनंदगांव । जिले के समस्त थाना अंतर्गत 85 प्रधान आरक्षको की नवीन पदस्थापना सूची आज जारी की गई...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पुष्टि कर दी है कि हफ्ते र के भीतर...
राजनांदगाव। आज 18 कोरोना मरीज मिले हैं मोहला-2 सोमनी-1 डोंगरगढ़-1 बटालियन-1 नगर निगम क्षेत्र-13 (संजय नगर-2 राजीव...
रायपुर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण...
रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के...
रायपुर, 5 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में श्री राजेन्द्र जग्गी...
