मीडिया के साथ एक परिवार की तरह महसूस हुआ प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए गाड़ी के चार पहिए में से एक है मीडिया प्रेस एवं मीडिया सेफ्टी वाल्व की तरह कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी भावभीनी विदाई कलेक्टर ने कोरोना के तीसरी लहर में टीकाकरण एवं जिला चिकित्सालय के उन्नयन एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए किया कार्य : प्रेस क्लब संरक्षक कोठारी शासन की योजनाओं का किया बेहतरीन क्रियान्वयन : प्रेस क्लब संरक्षक मिश्रा शासन द्वारा प्रेस के लिए आबंटित भूमि की रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य हुए पूर्ण – प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरिराजनांदगांव 30 जून 2022 कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को आज प्रेस क्लब में प्रेस के सदस्यों ने भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव कला, कलम एवं कलाई की नगरी है। यह गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कर्मभूमि है। यहां एक वर्ष से ज्यादा कार्य करने का अवसर मिला और पीछे मुड़कर देखने एवं विश्लेषण करने पर मन में एक संतुष्टि का भाव है। प्रशासन का कार्य मुख्य रूप से समन्वय का कार्य है। जनसामान्य की बातों को सुनना तथा अपने अधीनस्थों के प्रति सकारात्मकता का भाव जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि कार्यों में प्रगति के लिए प्रेरणा एवं प्रोत्साहन जरूरी है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के लिए चार बातें जरूरी है कि अधीनस्थ के प्रति उनका भाव सकारात्मक होना चाहिए, जनसामान्य के प्रति सहज उपलब्ध रहें, जनप्रतिधियों की बात सुनें तथा मीडिया से सतत संपर्क बनाए रखें। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह गाड़ी के चार पहिए की तरह महत्वपूर्ण बात है। कोई समाचार नकारात्मक हो तो हम कार्य में सुधार कर उस कमी को दूर कर सकते हैं। बिना किसी पूर्वाग्रह के शासन की कमियों को प्रस्तुत करना मीडिया का महत्वपूर्ण कार्य है। प्रेस एवं मीडिया सेफ्टी वाल्व की तरह है। सकारात्मक आलोचना के साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण से भी देखें। प्रशासन में अच्छा कार्य करने के लिए नियम एवं परिपाटी की जानकारी के साथ ही धैर्य रखने तथा धुन का पक्के होने की जरूरत भी होती है। उन्होंने कहा कि यहां मीडिया के साथ एक परिवार की तरह महसूस हुआ। संतों के पर्व पर्यूषण का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मेरी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा हो तो इसके लिए क्षमा चाहता हूं। स्नेह के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि एक वर्ष सेवा देने का मौका मिला। स्थानांतरण एक शासकीय प्रक्रिया है। इस कार्यकाल के दौरान कलेक्टर का सहयोग मिला और कैसे यह एक वर्ष बीता पता ही नहीं चला तथा कोई भी कार्य नहीं रूका। कलेक्टर की दूरदर्शिता से सभी योजनाओं में काफी अच्छी स्थिति रही। विभागों ने भी अच्छा कार्य किया। यह समझने का अवसर मिला कि सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रकार की बातों को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया और जनसंपर्क विभाग एक परिवार की तरह महसूस हुआ। उन्होंने स्नेह और सम्मान के लिए मीडिया के साथियों को धन्यवाद दिया।प्रेस क्लब के संरक्षक सुशील कोठारी ने कहा कि कलेक्टर सिन्हा ने कोरोना के तीसरी लहर में प्राथमिकता के साथ टीकाकरण एवं जिला चिकित्सालय के उन्नयन तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कार्य किया और लोगों की मदद की। कई ऐसे अधूरे एवं चुनौतीपूर्ण कार्य थे जिसे उन्होंने पूरा किया। सहज रूप में उनका सभी के साथ संपर्क बना रहा। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिले में भी वे इसी तरह सफलता पूर्वक कार्य करें। प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि एक वर्ष के अल्पकाल में ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन सहित सामाजिक रूप से भी कई उपलब्धियां रही। उन्होंने हॉकी नर्सरी के गौरव को पुर्नस्थापित किया। हॉकी स्टेडियम एवं दिग्विजय स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ। शासन की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन करते हुए अतुलनीय कार्य किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कहा कि कलेक्टर सिन्हा परिवार के मुखिया के तौर पर प्रेस क्लब आते रहे हैं और वे यहां रचे बसे हैं। हमारे और उनके बीच आत्मीयता रही। उन्होंने बताया कि मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए शासन द्वारा आबंटित भूमि की प्रक्रिया उलझी हुई थी। उनके आने से तेजी से रजिस्ट्री का कार्य पूरा हुआ। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। भले ही वह स्थानांतरण पर दुसरे जिले जा रहे हंै, लेकिन वहां से भी वे हमारी चिंता करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक पाण्डे, सचिव अनिल त्रिपाठी, प्रेस क्लब हॉऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मिथलेश देवांगन एवं प्रेस क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
राजनांदगांव जिला
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा रांची में आयोजित जोनल मीटिंग में शामिल होने के लिए...
बैठक में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने के दिए गए निर्देश– बच्चे की सुरक्षा...
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद– राशि मिलने पर बेटी की कराई शादी, बड़ी जिम्मेदारी हुई पूरीराजनांदगांव 24 जून...
जल संरक्षण से ग्रामवासियों को मिलेगा फायदा– निस्तारी की मिलेगी सुविधा, बढ़ेगा जल स्तर– जिले के सभी 9 विकासखंड के विभिन्न ग्रामों...
जिले में फिर पहुंचा 2300 मीट्रिक टन डीएपी का रेक– जिला प्रशासन द्वारा कृषकों को खाद, बीज उपलब्ध कराने लगातार समन्वय...
राजनांदगांव 23 जून 2022 बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों...
शासन द्वारा ढाई करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं...
जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस कॉर्नर की स्थापना की जाएगी– मितानिन द्वारा घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष के...
गौठान समूह से जुड़कर हाथ में आमदनी आने से चेहरे पर आई मुस्कानराजनांदगांव 22 जून 2022 कलेक्टर...
24 जून से 30 जून तक जॉर्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...
चन्दखुरी में माता कौशिल्या मंदिर प्रांगण में हुआ योगाभ्यास प्रदर्शन योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा...
विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया दायित्वराजनांदगांव 19 जून 2022 आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...
सर्वेश्वरदास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में महापौर एवं कलेक्टर ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत मुख्यमंत्री...
वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय क्षतिज पर छत्तीसगढ़ हुआ गौरवान्वित जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बनी देश...
रायपुर, 16 जून 2022 राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने...
राजनांदगांव 13 जून 2022 धीरी समूह जल प्रदाय योजना में शामिल 24 ग्रामों में 1 जून 2022...
ऑफिस एसोसिएट, स्टेवार्ड एवं हाऊसकीपिंग अटेंडेट के पद के लिए होगी भर्तीराजनांदगांव 11 जून 2022 प्रथम हॉस्पीटलिटी...
राजनांदगांव 11 जून 2022 नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 13...
खरीफ फसलों के लिए डीएपी के स्थान पर अन्य उर्वरकों की फसलवार अनुशंसा भी कृषकों के सहूलियत...
