March 19, 2026

जांजगीर-चाम्पा जिला

जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एन.टी.पी.सी., सी.एस.पी.डी.सी.एल., एवं  क्रेडा, के सौजन्य से...
 जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2022  शिक्षा जिला सक्ती, जिला जांजगीर चांपा में स्वीकृत 02 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
कलेक्टर का छत्तीसगढ़ी में संवाद, बढ़ा रही सरकार के प्रति विश्वासजांजगीर-चाम्पा 25 जुलाई 2022 छत्तीसगढ़ी बोली की...
आयोग द्वारा किया गया नस्तीबद्धजांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2022 छ.ग. राज्य महिला आयोग की सदस्य शशीकांता राठौर द्वारा...
हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अच्छा ज्ञान, अच्छी शिक्षा हासिल करें। जिले के...
सुबह 8 बजे आना था,10.30 तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे डॉक्टरस्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का...
बम्हनीडीह में बैठक लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समझाइश,कार्यों में प्रगति लाइए     जांजगीर-चाम्पा 21 जुलाई 2022...
कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर उसके निराकरण की मांग की। जनदर्शन में जागरूक किसान महेन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट के कानूनगो में मुख्य लिपिक द्वारा मिसल सहित अन्य प्रकार के दस्तावेजों पर कार्यवाही हेतु प्रति मिसल 200 रूपये की मांगने की लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई। कलेक्टर ने शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत सामने लाने पर उनकी प्रशंसा करते हुए जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।     कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन लेते हुए कलेक्टर  सिन्हा ने यहां आए सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर आवेदन लिए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं व्यक्तिगत से संबंधित थे।दिव्यांग धरमवीर को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल     जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे ग्राम कमरीद, जनपद पंचायत बलौदा के निवासी  धरमवीर सूर्यवंशी पिता स्व. गजाधर प्रसाद सूर्यवंशी ने कलेक्टर से अपनी समस्या बताते हुए आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल की मांग की। कलेक्टर  सिन्हा ने दिव्यांग धरमवीर के आवेदन पर तत्काल विचार करते हुए उप संचालक समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि धरमवीर को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग धरमवीर को मौके पर ही कलेक्टर  सिन्हा, उप संचालक समाज कल्याण  टी पी भावे और के डिप्टी कलेक्टर सुमित गर्ग के हाथो मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया।