कलेक्टर कांफ्रेंस में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएं जाएंगे राजस्व शिविर, दो...
कवर्धा जिला
कोविड संक्रमण के दो साल के अंतराल के बाद दोगुनी उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ भोरमदेव पदयात्रारिमझिम बारिश की फुव्हारों से साथ हजारों श्रद्धालुओं ने स्वस्फूर्त इस पदयात्रा में शामिल हुएकलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधियों ने बुढ़ा महादेव और भोरमदेव मंदिर में पुजा अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए पदयात्रा में भारी उत्साह और उमंग देखा गया। कवर्धा से एतिहासिक पंचमुखी बुढ़ा महादेव की विधिवत पुजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोरमदेव मंदिर लगभग 16 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा प्र्रांरभ हुआ। 16 किलोमीटर की इस पदयात्रा में राज्य शासन के वरिष्ठ अफसर से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संगठन, फोर्स एकेडमी, स्कूली बच्चों से लेकर आमजन हजारों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चें श्रद्धालू के रूप में स्वस्फूर्त शामिल हुए। भोरमदेव पदयात्रा में कबीरधाम जिले में कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके राज्य शासन के दो वरिष्ठ अफसर वन विभाग के सचिव आर संगीता और मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी विशेष रूप से शामिल हुए। वर्ष 2008 से भोरमदेव पदयात्रा प्रांरभ होने के बाद से दोनों अफसर इस पदयात्रा में प्रतिवर्ष शामिल होने कबीरधाम आते है।कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, अपर कलेक्टर बी.एस.उइके, वनमंडलाधिकारी चुडामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, सहित राज्य क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, कवर्धा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, राजेश शुक्ला, अगम अंनत, बोडला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम, मोहित महेश्वरी, राजेश माखीजानी, अशोक सिंह, गोरेलाल चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने पूरे 16 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर पहुंचे। कलेक्टर महोबे सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने भोरमदेव मंदिर पहुंच कर विधिवत पुजा-अर्चना की और जिले के खुशहाली व समृद्धि की कामना की। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में समग्र कबीरधाम जिला का एक अध्यात्म, पुरात्व व पर्यटन की दृष्टि से एक अलग पहचान है। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आयोजित इस पदयात्रा में जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रनिधियों से लेकर समाज सेवी संगठनों और आमजनों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। कोविड संक्रमण काल से दो वर्ष के अंतराल में आयोजित इस पदयात्रा को लेकर पूरे जिले भर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उन्होने पूरे जिले वासियों को श्रावण मास की बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।पदयात्रियों को जगह-जगह पुष्प गुच्छ भेंट व तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन कियाभोरमदेव पदयात्रा को लेकर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर पूरे 16 किलोमीटर तक विगत वर्षो की तुलना में दोगुनी उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिले के विभिन्न संगठनों से लेकर अलग-अलग समाजिक संगठनों द्वारा स्टॅाल लगाकर पदयात्रियो को जलपान कराया और पुष्प गुच्छ, माला भेंट कर व तिलक लगाकर स्वागत और अभिन्नंद किया गया। 16 किलोमीटर की पदयात्रा में दो स्थानों पर हुआ वृहद पौधा रोपणकवर्धा से लेकर भोरमदेव मंदिर तक की इस 16 किलोमीटर की पदयात्रा में दो अलग अलग स्थल राजा नवागांव पुलिस थाना परिसर और ग्राम छपरी के समीप वृहद पौधारोपण गया गया। इस पौधा रोपण कार्यक्रम में वन विभाग के सचिव आर संगीता और मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, वनमंडलाधिकारी चुडामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, सहित राज्य क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, राजेश शुक्ला, अगम अंनत, बोडला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम, मोहित महेश्वरी, राजेश माखीजानी, अशोक सिंह, गोरेलाल चन्द्रवंशी ने एक-एक पौधा रोपण किया।पदयात्रा के साथ-साथ चली एम्बूलेंस, चिकित्सो की टीम, स्वास्थ्य शिविर में मरहम पट्टी की निःशुल्क व्यस्था पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ विभाग की टीम अलर्ट दिखाई दी। 16 किलोमीटर की इस पदयात्रा के साथ-साथ प्राथमिक उपचार के लिए एम्बूलेंस भी रही। इसके अलावा ग्राम राजानावनागांव, ग्राम छपरी और भोरमदेव मंदिर परिसर के समीप कांवरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाई गई। इस शिविर में पदयात्रा सहित कांवरियों के उपचार व मरहम पट्टी व उनके उपचार के लिए स्वास्थ्य अमले की टीम बनाई गई है। इसके अलावा जिले से अमरकंटक जाने वाले पदयात्री कांवरियों के प्राथमिक उपचार के लिए अमरकंटक मार्ग हनुमंत खोल और ककदूर विश्राम गृह परिसर के समीप तथा डोंगरिया में स्वास्थ्य शिविर लगाई गई है।कावंरियों के विश्राम के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास 6 भवनों को किया गया आरक्षितकलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कावरियों के विश्राम के लिए 6 भवनों को आरिक्षत किया गया है। जिसमें 1. कंवरिया भवन 2. ग्राम पंचायत के पास बैगा भवन 3. आदिवासी भवन 4. शांकम्भरी भवन 5. ग्राम पंचायत भवन में वाटर प्रुफ टेंट की व्यवस्था 6. मड़वा महल मोड़ के पास धर्मशाला भवन में टेंट में ठहरने की और शौचालय की व्यवस्था की गई है।कांवरियों से विशेष अपिल, सिर्फ लोटा लेकर गर्भ गृह में जाने की अपीलश्रावण मास में प्रथम सोमवार को हजारों की संख्या में पहुंच रही पदयात्री और कांवरियों के लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष अपील की गई है। अनुविभागीय अधिकारी पीसी कोरी ने बताया कि कावरियों के लिए मंदिर परिसर के समीप कांवर रखने के लिए विशेष स्थल बनाया गया है। कांवरियों द्वारा पूरे कांवर के साथ मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश करने से वहां बढती भीड़ में अव्यवस्था हो रही है। इसलिए कांवरियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने कांवर को कांवर स्टेंड में रखकर सिर्फ अपने लोटा को लेकर मंदिर में प्रवेश करें। इससे अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी तथा भीड को नियंत्रण करने में सहयोग भी मिलेगा।पूछताछ केन्द्र एवं हेल्प लाइन नंबर किया गया जारीस्थल में अप्रिय घटना एवं बच्चों का गुम हो जाने पर मंदिर प्रांगण के पुछताछ केन्द्र की स्थापना की गई है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।एस.डी.एम. बोड़ला – +91-7974566120 तहसीलदार बोड़ला – +91-6266726535नायब तहसीलदार बोड़ला – +91-8770210824थाना प्रभारी भोरमदेव – +91-9479192418(पुलिस वाहन) – 112 ललित – +91-8962930475 बिरेन्द्र – +91-7389639301जिला चिकित्सायल कबीरधाम हेल्प्लाइन नंबर -+91- 8851367144जिला मुख्यालय कबीरधाम हेल्प्लाइन नंबर – +91-8965042878पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की थी व्यवस्थाभोरमदेव पदयात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियों के लिए 16 किलोमीटर की इस पदयात्रा में 10 अलग-अलग स्थानों पर पेयजल, नास्ता, नीबू शरबत और चाय की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था में जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों व समाजिक संगठनों ने भी साथ दिया। पदयात्रियों के लिए सकरी नदी विद्युत केन्द्र के पास, ग्राम समनापुर, ग्राम बरपेलाटोला,ग्राम रेंगाखारखुर्द, ग्राम कोडार, ग्राम राजानवागांव, ग्राम बाघुटोला, ग्राम छपरी(गौशाला), भोरमदेव मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है।श्रद्धालुओं को गर्भगृह से एलईडी के माध्यम से होंगे भगवान शिव के लाईव दर्शनश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्भगृह से भगवान के लाईव दर्शन के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा का अनेक दर्शनार्थियों ने इसका लाभ लिया।
पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की रखी गई व्यवस्था...
श्रावण मास में कांवड़ियों के लिए रहेगी जगह-जगह चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कवर्धा, 16 जुलाई 2022 प्रदेश के...
यालय परिसर में प्रस्तावित कुटुम्ब न्यायालय का भूमि-पूजन किया कवर्धा, 16 जुलाई 2022 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर...
बलौदाबाजार,15 जुलाई 2022 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रचार प्रसार एवं...
ग्राम समनापुर स्कूल में स्कूली बच्चों को निःशुल्क गणवेश वितरण किया गया कवर्धा, 09 जुलाई 2022 कवर्धा...
ग्राम महली क्षेत्र में किसान को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा,...
कवर्धा 9 जुलाई 2022 पंडरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में वार्डवासियों के आवागमन...
कैबिनेट मंत्री अकबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीकवर्धा, 30 जून 2022 कवर्धा कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर से सौजन्य भेंट की। कैबिनेट मंत्री अकबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कृषि मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलकंठ साहू और उपाध्यक्ष चोवा साहू ने राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय में उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर ओमकार साहु, शुशील साहू, मनोज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
वनमंत्री अकबर ने रेंगाखार कला में वन-धन भवन केन्द्र और कोदो एवं तेल मशीन प्रोसेसिंग का लोकार्पण एवं शुभारंभ कियाकवर्धा, 30 जून 2022 प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज रेंगाखार कला में आज वन-धन भवन केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होने कोदो प्रोसेसिंग एवं तेल मशीन प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में वनोपज संग्रहण से जुड़े लाखों परिवारों के आर्थिक विकास और उनके जीवन उत्थान की दिशा में ठोस फैसले लेकर उनके विकास के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उन्होने कहा कि वनांचल क्षेत्र के रेंगाखार कला वनोपज की दृष्टि से समृद्ध गांवों में शामिल है। वन-धन भवन का केन्द्र खुलने से वनोजप से जुड़े महिला स्वसहायता समूहों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके आर्थिक विकास में यह केन्द्र महम भूमिका निभाएगा। यहां बताया गया कि कबीरधाम जिले में वन विभाग द्वारा पांच वन-धन केन्द्र संचालित है। इसके बोड़ला, जुनवानी, तरेगांव, और कोदवा वनधन केन्द शामिल है। वन-धन केन्द्र में इससे जुड़े महिला स्वसहायता समूह द्वारा लघु वनोपज का प्राथमिक प्रसंस्करण एवं द्वितीयक प्रसंस्करण के रूप में कार्य किया जाता है। प्राथमिक प्रसंस्करण के अंतर्गत लघु वनोपज की साफ-सफाई कार्य किया जाता है। और द्वितीयक प्रसंस्करण में उत्पादक तैयार जैसे कोदो से चावल तैयार करना, कच्चा शहद को मशीन से रिफाइन कर कर बेहतर पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराना शामिल है। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि होरी लाल साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, सुमरन सिंह धु्रर्वे, जिला पंचायत सदस्य रामकली, रामकुमार पटेल, तुकाराम चंद्रवंशी, हंसराम धुर्वे, जागृतदास मानिकपुरी, हंसराम धुर्वे, लेखराम पंचेश्वर, तानसेन चौधरी, सुरेश जायसवाल, सुकालु धुर्वे, भगोल सिंह मेरावी, शहीद खान, श्खन सिंह चौधरी, मोहनलाल अग्रवाल, ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द के सरपंच विमला यशवंत पालके, बंशी कुंभकार, सजीद खान, किस्मत सिंह धुर्वे, उमर लाल धुर्वे, मोहित नेताम, बलवंत पटेल, संतोष कुंभकार, संतोष धरमगढ़े, गजराज टेकाम, धनश्याम साहू, चंदन दादरे, दीपचंद, इंद्रकुमार पालके, पुसुराम मेरावी, महेश सिंह नेताम, तनिषा चौधरी, अमरिका नेताम, अनिता कश्यप, विमला धुर्वे, मानक राम, आदित्य नारायण तिवारी एवं समस्त वनांचलवासी उपस्थित थे।कोदो कुटकी एवं रागी लघु धान्य रूप में जाना जाता हैवन मण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी एवं रागी फसल को लघु धान्य फसल के रूप में जाना जाता है। राज्य सरकार द्वारा कोदो-कुटकी एवं रागी फसल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। कोदो-कुटकी एवं रागी फसल से इसके जुड़े लघु धान्य उत्पादक किसानों की आर्थिक विकास को बेहतर बनाने के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित की गई। इसे भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ा गया है। धान के बदले कोदो-कुटकी एवं रागी फसल को लेने या फसल चक्र परिर्वतन से जुड़ने वालो उत्पादक किसानों की प्रति एकड़ 10 हजार रुपए दिए जाते है।कोदो-कुटकी उत्पादक तथा क्रय करने में प्रदेश में कबीरधाम जिला अव्वलडीएफओ चूड़ामणि सिंह ने बताया कि कबीरधाम जिले में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कोदो की खरीदी की गई है। राज्य शासन द्वारा कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रुपए निर्धारित की गई है। राज्य के अलग अलग जिले में कोदो-कुटकी खरीदी के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा 8 हजार क्विंटल खरीदी करने के लक्ष्य रखा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के फलस्वरूप कबीरधाम जिले में कबीरधाम जिले के किसानों द्वारा फसल चक्र परिवर्तन को ज्यादातर किसानों द्वारा अपनाई गई। कबीरधाम जिले में 10 हजार क्विंटल खरीदी के लक्ष्य की तुलना में 21 हजार 300 क्विंटल कोदो की खरीदी की गई। प्रदेश में कबीरधाम जिला कोदो – कुटकी उत्पादक तथा क्रय करने करने में बन गया है। जिले में 5 वन धन केंद्र तथा 38 हाट बाजार में समिति द्वारा खरीदी की गई।तरेगांवजंगल, कुकदूर, बैरख में संचालित है कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्रकोदो-कुटकी का उत्पादन कबीरधाम जिले में सर्वाधिक होने तथा इससे जुड़े किसानों की आर्थिक समृद्धि को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में चार अलग अलग स्थानों में कोदो-कुटकी फ्रोसेसिंग मशीन लगाने का निर्णय लिए गए। इस निर्णय के अनुसार जिले के आदिवासी बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम तरेगांवजंगल और बैरख में कोदो फ्रोसेसिंग मशीन लगाई गई। इसी प्रकार पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पोलमी और कुकदूर में यह मशीन लगाई गई है। कोदो की यह फ्रोसेसिंग मशीन वन विभाग के गठित महिला समूह द्वारा संचालित की जा रही है।
किसानों को मिली लगभग 49 करोड़ रूपये की राशिकवर्धा, 30 जून 2022 छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की पहचान किसानों की हितैषी सरकार के रूप में बनी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों की हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसान प्रति वर्ष अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। छत्तीसगढ़ में फसल बीमा योजना के रूप से क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को वास्तव में इसका लाभ मिल सके। जिला कबीरधाम में फसल बीमा के आकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है कि यहां किसानों को फसल बीमा का भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधानसभा के विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले में फसल बीमा योजना पर पैनी नजर रख रहे हैं। रबी वर्ष 2020 में कुल 20,421 कृषकों को फसल बीमा की राशि 16 करोड़ 10 लाख 81 हजार 298 रूपये का भुगतान हुआ था। मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों के चलते वर्ष 2021 में 804 ग्रामों में 34,547 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया गया। इतनी बड़ी संख्या में किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के कारण 48 करोड़ 73 लाख 76 हजार 65 रूपये की राशि का भुगतान फसल बीमा के रूप में किसानों को हुआ।रबी वर्ष 2021 में फसल बीमा योजना का लाभ दिलाये गये ग्राम व किसानों की संख्या व फसल बीमा की प्रदाय की गई राशि विकासखंडवार इस प्रकार हैः- बोड़ला – 208 ग्राम, 5893 किसान, राशि 10 करोड़ 52 लाख 83 हजार 873 रूपये, कवर्धा – 184 ग्राम, 12494 किसान, राशि 22 करोड़ 85 लाख 41 हजार 551 रूपये, पंडरिया – 233 ग्राम, 8043 किसान, राशि 4 करोड़ 84 लाख 73 हजार 918 रूपये, सहसपुर लोहारा – 179 ग्राम, 8117 किसान, राशि 10 करोड़ 50 लाख 76 हजार 723 रूपए।
वनमंत्री ने किया वनधन केन्द्र के भवन का लोकार्पण रायपुर, 30 जून 2022 वन एवं जलवायु परिवर्तन...
कवर्धा, 29 जून 2022 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा गांजा के नष्टीकरण के लिए गठित आबकारी विभाग...
कवर्धा, 29 जून 2022 राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के...
नेशनल लोक अदालत 13 अगस्त को कवर्धा, 29 जून 2022 माननीय सालसा एवं नालसा के आदेशनुसार...
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पिछले तीन वर्षो में 12 हजार 81 श्रमिकों...
बच्चों की पढ़ाई, आभूषणों का शौक, घर की जरूरतो के साथ बकरी पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने...
छत्तीसगढ़ में 12 लाख संग्राहकों द्वारा 630 करोड़ रूपए का तेन्दूपत्ता संग्रहित गत वर्ष की तुलना में...
राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र पाने वाला प्रदेश का दसवां जिला बना कबीरधाम स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने...
